biodatamaker

भारत को मेडिकल टेररिज्म से मुक्ति दिलाएंगे बाबा रामदेव

Updated: रविवार, 15 अगस्त 2021 (22:27 IST)
देहरादून। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का मान बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को पतंजलि का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि पतंजलि आयुर्वेद के माध्यम से मेडिकल टेररिज्म से राष्ट्र को आजादी दिलाएगा। 
 
योगगुरु के अनुसार पतंजलि जल्द ही अन्य खिलाड़ियों को भी सहायता देगा। अगले ओलंपिक खेलों तक पतंजलि योगपीठ की तरफ से भी कई खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए तैयार कराए जाएंगे। पतंजलि योगपीठ में रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ध्वजारोहण के अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय और अनुसंधान के छात्रों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।

बाबा रामदेव ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन पतंजलि योगपीठ देश को तीन सौगात देने की घोषणा करता है, जिसमें से सबसे प्रथम देश को आर्थिक लूट और गुलामी से बचाने के लिए स्वदेशी ब्रांड को बढ़ावा देते हुए पतंजलि अगले 3 वर्षों में विश्व का सबसे बड़ा ब्रांड बनेगा।
 
दूसरी सौगात के बारे में कहा कि भारत को शिक्षा के क्षेत्र में भी पतंजलि आजादी दिलाने का काम करेगा क्योंकि 1835 में लागू हुई मैकाले शिक्षा पद्धति को बदलते हुए पतंजलि भारतीय शिक्षा पद्धति को देश में स्थापित करेगा। तीसरी सौगात के तहत पतंजलि योग और आयुर्वेद के सहयोग से मेडिकल टेररिज्म से राष्ट्र को चिकित्सकीय क्षेत्र में आजादी दिलाई जाएगी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख