ganesh chaturthi
✕

अब जवानों को योग सिखाएंगे बाबा रामदेव!

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2015 (15:38 IST)
जैसलमेर। सीमाओं पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के तनाव को कम करने के साथ उन्हें चुस्त-दुरस्त रखने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव योग सिखाएंगे।


 
वे आगामी 11 से 13 सितंबर तक जैसलमेर से लगती भारत- पाक सीमा क्षेत्र में तैनात बल के जवानों और अधिकारियों के बीच रहकर उन्हें न केवल योग, प्राणायाम सिखाएंगे वरन उन्हें लगातार योग के लिए प्रेरित भी करेंगे।

बीएसएफ के जवानों में बढ रहे तनाव व दिल के दौरे पड़ने की घटनाओं को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल में योग प्राणायाम व खेल गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया गया हैं।

पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केन्द्र प्रभारी डॉ.जयदीप आर्य ने बताया कि 11 सितम्बर को योग गुरु बाबा रामदेव जैसलमेर पहुंचेंगे तथा तीन दिन जैसलमेर में ही रहकर सीमा सुरक्षा बल परिसर में प्रात:5 .30 बजे से 7. 30 बजे तक योग शिविर का आयोजन कर बल के जवानों को विपरीत परिस्थितियों में सीमा पर तैनात रहकर आने वाली शारीरिक व मानसिक कठिनाइयों से निजात दिलवाने का प्रयत्न करेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर जिलों में छह दिन रहकर जवानों को योग प्राणायाम सिखाएंगे।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल परिसर में आयोजित इन योग शिविरों में स्थानीय लोगों को प्रवेश के लिए पंतजलि के चिकित्सा केन्द्र व आयुर्वेदिक केन्द्रों से उनको प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।

डॉ. आर्य ने बताया कि बाबा रामदेव जैसलमेर से लगती अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित तनोट माता के दर्शन करने भी जाएंगे। रामदेव इस दौरान जहां सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस