Hanuman Chalisa
✕

पत्नी की हत्या के प्रयास के बाद पति ने काटी खुद की कलाई, दोनों अस्पताल में भर्ती

Updated: बुधवार, 7 जून 2023 (14:57 IST)
Thane Crime News : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसके खुद की कलाई काटकर अपनी जान देने का भी प्रयास किया। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
 
शांति नगर पुलिस थाने के निरीक्षक विक्रम मोहिते ने बताया कि भिवंडी शहर के रहने वाले आरोपी और उसकी 21 वर्षीय पत्नी के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता था। उन्होंने कहा कि सोमवार को व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर ब्लैड से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की और बाद में उसने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
 
अधिकारी ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

अगला लेख