Daily Horoscope
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ATM Central Bank of India

गार्ड को रस्सी से बांधा, नोटों के साथ एटीएम उखाड़ ले गए!

ATM
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार तड़के अज्ञात बदमाश सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नोटों से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए। एटीएम उखाड़ने से पहले वहां पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर उसको रस्सी से बांध दिया। एटीएम मशीन में 4 लाख 13 हजार 800 रुपए थे।
 
थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि आसींद थाना क्षेत्र के मोड़ के निम्बाहेड़ा गांव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा हुआ है, जहां गार्ड भी तैनात था। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के लगभग साढ़े 3-4 बजे 4-5 बदमाश एक पिकअप में बैठकर वहां पहुंचे और एटीहएम में सो रहे गार्ड को जगाकर उसके साथ मारपीट की और उसे रस्सी से बांध दिया।
 
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया और मशीन को रस्सी से बांधकर पिकअप से खींचकर उखाड़ दिया और मशीन को पिकअप में रखकर फरार हो गए।
 
उन्होंने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद एटीएम में रस्सियों से बंधा गार्ड किसी तरह अपना मुंह खोलकर चिल्लाया जिस पर वहां से गुजर रही गश्ती गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर गार्ड को मुक्त कराया। पुलिस ने घटना के बाद जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है तथा बैंक प्रबंधन को सूचित किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर! मंडी में भूस्‍खलन, दो बसें मलबे में दबी