• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Assam flood
Written By
Last Modified: गुवाहाटी , शनिवार, 9 जुलाई 2016 (08:28 IST)

बाढ़ की चपेट में असम, 1.5 लाख से ज्यादा प्रभावित

Assam flood
गुवाहाटी। ब्रहमपुत्र नदी का पानी आठ जिलों में प्रवेश कर जाने के कारण असम में 1.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और कुछ स्थानों पर इसकी सहायक नदियों का तटबंध टूट जाने के कारण कई गांव डूब गए हैं और खेतों को नुकसान पहुंचा है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि लखीमपुर, धेमाजी, नागांव, जोरहाट, गोलाघाट, मोरीगांव, बिश्वनाथ और बारपेटा जिलों में लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं।
 
उपरी असम में जोरहाट जिला प्रशासन ने भोगदोई नदी से लगे इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है क्योंकि यह खतरे के निशान से उपर बह रहा है।
 
जोरहाट संभाग के जल संसाधन विभाग के कार्यपालक इंजीनियर हरी प्रसाद मिल्ली ने बताया कि धेकोरगोराह प्रखंड के अन्तर्गत उत्तर-पश्चिम राजस्व सर्कल के कई इलाके प्रभावित हुये हैं जहां पर 45 से अधिक गांव डूब गये हैं।
 
जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि बुरी तरह प्रभावित गांव नमोनी ज्ञान गांव, उजोनी ज्ञान गांव, मलोवखत, मुक्तिआर चक, घोरफोलिया, राजखत, कटिचक, कोलमोरा, मलोवपम, पुहरचक सहित अन्य हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आतंकी बुरहान वानी मुठभेड़ में ढेर, घाटी में तनाव