Hanuman Chalisa
✕

असम कोयला खदान हादसा, 3 और मजदूरों के शव बरामद

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2025 (17:49 IST)
Coal mine accident case : असम के दीमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान में फंसे 3 और खनिकों के शव शनिवार को बचाव अभियान के दौरान मलबे से बरामद हुए। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से पहला शव बुधवार को निकाला गया था। मृतक 4 खनिक उन 9 खनिकों में शामिल थे, जो सोमवार को उमरंगसो स्थित खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण फंस गए थे। बचाव अभियान आज फिर से शुरू किया गया और फंसे हुए खनिकों की तलाश के छठे दिन 3 शव बरामद किए गए।
 
एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से पहला शव बुधवार को निकाला गया था। मृतक चार खनिक उन नौ खनिकों में शामिल थे, जो सोमवार को उमरंगसो स्थित खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण फंस गए थे।
ALSO READ: सरकार की उदासीनता से बढ़ते कोयला खदानों में हादसे
अधिकारी ने बताया, बचाव अभियान आज फिर से शुरू किया गया और फंसे हुए खनिकों की तलाश के छठे दिन तीन शव बरामद किए गए। नेपाल के रहने वाले एक खनिक का शव आठ जनवरी को बरामद किया गया था। अधिकारी के मुताबिक, दिन में खदान से जिन तीन खनिकों के शव बरामद किए गए, उनमें से एक की पहचान 27 वर्षीय लिजेन मगर के रूप में हुई है, जो दीमा हसाओ स्थित कलामाटी के एक गांव का निवासी था।
 
उन्होंने बताया कि दो अन्य शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी के अनुसार, सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोर जब मगर को बाहर निकालने गए, तो उसका शव खदान में भरे हुए पानी में तैरता दिखाई दिया।
ALSO READ: बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, कुछ समय पहले उमरंगसो खदान से एक और शव बरामद किया गया, जो अब तक की तीसरी बरामदगी है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है।
 
मुख्यमंत्री ने इससे पहले 'एक्स' पर लिखा था, उमरंगसो में बचाव कार्य लगातार जारी है। दुखद बात यह है कि आज सुबह एक और शव बरामद किया गया...। उन्होंने कहा, हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त लोगों के साथ हैं। अधिकारियों ने बताया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और कोल इंडिया द्वारा लाई गई विशेष मशीनों से 340 फुट गहरी खदान से पानी निकालने का काम किया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि यह खदान 12 वर्ष पहले बंद कर दी गई थी और तीन साल पहले तक यह असम खनिज विकास निगम के अधीन थी। शर्मा ने शुक्रवार रात को कहा, यह कोई अवैध खदान नहीं थी, बल्कि इसे बंद कर दिया गया था। उस दिन खनिक पहली बार कोयला निकालने के लिए खदान में उतरे थे।
ALSO READ: ईरान की कोयला खदान में भीषण विस्‍फोट, 30 लोगों की मौत, 17 घायल
उन्होंने बताया कि खनिकों के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बचाव अभियान पर शर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार से पानी निकालने का काम जारी है और अब तक सात मीटर पानी निकाला जा चुका है। उन्होंने बताया, चार गड्ढों में 26 मीटर तक पानी भर गया है। अगर गड्ढों से पानी निकाल दिया जाए, तो हम कुछ सकारात्मक नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं।
 
शर्मा ने कहा कि नागपुर से एक और मशीन मंगाई गई है और शनिवार सुबह से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह ठीक तरह से काम करेगी, तो उम्मीद है कि शाम तक पानी निकाल लिया जाएगा। इस घटना में दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) देबोलाल गोरलोसा के परिवार के सदस्य की कथित संलिप्तता पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह मानवीय त्रासदी है और हमें इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख