dharma sangrah

मंच ढहने से बाल-बाल बचे आशुतोष टंडन

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (19:54 IST)
संत कबीर नगर। उत्तरप्रदेश के चिकित्सा शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन 'गोपालजी' चोटिल होने से बाल-बाल बच गए, जब किसानों को ऋणमोचन योजना के तहत प्रमाणपत्र वितरण के दौरान मंच गिर गया।
 
दरअसल, स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में चिकित्सा शिक्षामंत्री एवं जिला प्रभारी टंडन लाभार्थियों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र दे रहे थे। प्रमाण पत्र देकर देने के बाद टंडन ने जैसे ही लोगों को सम्बोधित करना शुरू किया कि हल्के हवा के झोंके से आनन-फानन में बनाया गया मंच भरभराकर गिर गया और वे उसके नीचे दब गए। 
 
इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। मंच के पास मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दौड़कर मंत्री को बाहर निकाला। घबराए चिकित्सा शिक्षामंत्री टंडन बाहर आकर तत्काल अपनी गाड़ी में बैठ गए और गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। 
 
इस घटना में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हाकिम सिंह तथा जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस शिशिर श्रीवास्तव भी घायल हो गए। उनका इलाज मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने किया। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि हवा के दबाव के कारण यह घटना हुई है। इसके पूर्व सुबह व्यवस्था में लगा एक मजदूर भी शॉर्ट सर्किट से घायल हो गया था लेकिन अधिकारियों ने उसके गश खाकर गिरने की बात कही है। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं

बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल

पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का ग्लेशियर, आ सकती है भयंकर तबाही

नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से बना मलबे का बांध, तबाही और फ्लैश फ्लड की आशंका से अलर्ट पर निचले इलाके

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या बोले इकरा हसन और इमरान मसूद?

अगला लेख