Daily Horoscope
✕

राजस्थान में गहलोत और पायलट के समर्थकों ने मनाया जश्न

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (21:24 IST)
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी ऊहापोह जैसे ही खत्म हुई, पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के समर्थकों ने यहां जश्न मनाया। उत्साहित कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पटाखे फोड़े तथा मिठाइयां बांटीं। गहलोत के समर्थक उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर उनके नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।
 
 
तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे गहलोत को उनके नाम की घोषणा के बाद पूर्ण रूप से आश्वस्त उत्साही समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। गहलोत के नाम की घोषणा से पहले ही समर्थकों ने उनके नाम के होर्डिंग्स और बैनर्स लगा दिए थे। पार्टी आलाकमान की ओर से जैसे ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई, गहलोत के उत्साही समर्थकों ने ड्रम की धुनों पर नाचना शुरू कर दिया और पटाखे जलाए। गहलोत के एक समर्थक ने बातचीत में कहा कि इसमें कोई शक नहीं था। हम गुरुवार से कह रहे है कि अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बनेंगे। गहलोत एक अनुभवी, सबको साथ लेकर चलने वाले जननेता हैं।
 
वहीं पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। वहां भी उत्साहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। पायलट के जालूपुरा स्थित निवास के बाहर और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए जालूपुरा स्थित पायलट के निवास पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी दोपहर से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के कई विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

अगला लेख