biodatamaker

ओवैसी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने की थी 25 लाख रुपए की पेशकश

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (15:14 IST)
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने अदिलाबाद जिले के निर्मल विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में चुनाव प्रचार नहीं करने के लिए 25 लाख रुपए की पेशकश की थी।


ओवैसी ने मेडक जिले के संगारेड्डी विधानसभा क्षेत्र स्थित मिलाद ग्राउंड जलाल बाग में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मेरे मोबाइल में कांग्रेस की ओर से 25 लाख रुपए की पेशकश की रिकॉर्डिंग है।

ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस ने उनसे निर्मल विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में चुनाव प्रचार नहीं करने को कहा था और इसके एवज में 25 लाख रुपए की रिश्वत की पेशकश तक कर दी थी। उन्होंने कांग्रेस-तेलुगू देशम पार्टी और अन्य के महागठबंधन को 'ईस्ट इंडिया कंपनी' करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 25 लाख रुपए में खरीदने की कोशिश की।

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख