ganesh chaturthi

कोटा में एक और छात्रा ने खुदकुशी की, इस साल 25 विद्यार्थियों ने दी जान

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (00:01 IST)
Student commits suicide in Kota: राजस्थान के कोटा में विज्ञान नगर इलाके में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही एक अभ्यर्थी ने सोमवार को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि प्रियास सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ की रहने वाली प्रियास 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कोटा में एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी और यहां विज्ञान नगर इलाके में एक छात्रावास में रहती थी।
 
उन्होंने बताया कि प्रियास ने सोमवार दोपहर अपने कमरे में कथित तौर पर जहर खा लिया और जब उसे उल्टी होने लगी तो छात्रावास की अन्य लड़कियां उसे अस्पताल लेकर गईं।
 
उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे बाद शाम को प्रियास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कमरे से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ, जिसे बाद में सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रियास के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
 
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो छात्रा के माता-पिता के आने पर किया जाएगा और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां कोचिंग में पढ़ाई करने वाले किसी विद्यार्थी के आत्महत्या करने का इस साल यह 25वां मामला है। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख