मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Annamalai Kuppusamy says, he is not in tamilnadu bjp president race
Last Updated : शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (08:43 IST)

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं अन्नामलाई, दिया बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि वह राज्य इकाई के अध्यक्ष पद की दौड़ -में नहीं हैं।

annamalai
TamilNadu BJP President news in hindi : भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि वह राज्य इकाई के अध्यक्ष पद की दौड़ -में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में किसी प्रतिस्पर्धा की कोई गुंजाइश नहीं है और अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता है।
 
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए अन्नामलाई से जब पूछा गया कि क्या वह तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं तो उन्होंने कहा कि मैं नए प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं।
 
जब उनसे सवाल किया गया कि अटकले हैं कि अन्नाद्रमुक नेतृत्व 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए उन्हें राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से हटाना चाहता है, अन्नामलाई ने कहा कि वह कोई टिप्पणी करने के इच्छुक नहीं हैं।
 
Annamalai Kuppusamy
अन्नामलाई ने कहा कि जहां तक ​​मेरा सवाल है, भाजपा को आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, हम नए अध्यक्ष के चुनाव के समय इस बारे में बात करेंगे। यह जल्द ही हो सकता है।
 
अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल न होने का कारण पूछे जाने पर अन्नामलाई ने कहा कि राज्य इकाई का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना जाता है और अन्य पार्टियों की तरह शीर्ष पद के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उनका काम जारी रहेगा। अन्नामलाई ने जोर देकर कहा कि वह भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए राजनीति में आए हैं और इस संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Weather Updates: दिल्ली में पहली बार लू का येलो अलर्ट जारी, जानें देश के अन्य भागों का मौसम