kundali milan
✕

मुंबई में बिजली गुल, आनंद महिन्द्रा ने सोशल मीडिया पर साझा किया ‘नाचते खंभों’ का वीडियो

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (23:29 IST)
मुंबई। बिजली गुल होने के चलते मुंबई घंटों तक बेहाल रही, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इस स्थिति को लेकर तरह-तरह का हास-परिहास किया। महिन्द्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने ‘नाचते खंभों’ का वीडियो ट्वीट किया और कहा, ‘मुंबई विद्युत लाइन चरमरा गई। हास-परिहास की लाइन इंटरनेट पर जस की तस है और यह प्रकाश की गति से दौड़ रही है...।’
 
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘हर कोई क्यों आश्चर्यचकित है? यह 2020 है।’ ट्‍विटर पर एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘मुंबईवासियो संकट की इस घड़ी में अकेला महसूस न करें। पटपड़गंज आपके साथ है।’
 
महानगरी के एक निवासी ने ट्वीट किया, ‘क्या आपके फ्रीजर में आइसक्रीम है, मुंबईकर? अभी खा लो।’ ट्‍विटर पर एक अन्य व्यक्ति ने एक कमरे में इन्वर्टर के जरिए चार्ज हो रहे दो दर्जन से अधिक मोबाइल फोन की तस्वीर पोस्ट की।
<

Mumbai power line trips. Humour lines on the Internet are intact & moving at the speed of light... pic.twitter.com/qi7phM2OKp

— anand mahindra (@anandmahindra) October 12, 2020 >
हास्य कलाकार वीर दास ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में बिजली के बिना काम करना मुश्किल है...बिजली गुल है।’ ‘ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स’ ने क्रिकेट स्टेडियम में खाली सीटों की तस्वीर पोस्ट की और कहा, ‘‘हम जानते हैं कि प्रशंसकों के बिना यह अजीब हो सकता है।’
 
इसी तरह एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि एकमात्र यही रास्ता है, जिससे शिवसेना लोगों को रिपब्लिक टीवी देखने से रोक सकती है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

अगला लेख