sawan somwar

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और शिवसेना नेता के बीच टि्वटर पर नोकझोंक

Updated: मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (01:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैंकर पत्नी अमृता फडणवीस और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बीच जुबानी जंग प्रदेश के सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी शुरुआत अमृता के एक ट्वीट से हुई जिन्होंने 8 दिन पहले अपने पति द्वारा किए गए एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था।

देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उनके उस बयान के लिए आलोचना की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। फडणवीस ने कहा था कि राहुल गांधी हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर की परछाई तक नहीं छू सकते हैं। पति की टिप्पणी के बाद अमृता फडणवीस ने रविवार को शिवसेना अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने नाम के पीछे सिर्फ ठाकरे लगा लेने से कोई ठाकरे नहीं हो सकता।

इस पर अमृता ने ट्वीट किया, बिलकुल सही देवेंद्र फडणवीस जी! अपने नाम के बाद केवल ठाकरे उपनाम लगाने से कोई भी 'ठाकरे' नहीं बन सकता! इसके लिए अपने परिवार और सत्ता की ललक से ऊपर उठकर लोगों और पार्टी के सदस्यों की बेहतरी के लिए सच्चा, सैद्धांतिक और ईमानदार होने की जरूरत होती है!

इस पर पलटवार करते हुए चतुर्वेदी ने सोमवार को कहा कि ठाकरे अपने नाम पर खरा उतर रहे हैं लेकिन पेशेवरबैंकर अमृता फडणवीस को यह बात समझ नहीं आई। उन्होंने ट्वीट किया, हां, वह अपने नाम पर खरा उतर रहे हैं लेकिन हमेशा की तरह आपने यह खबर नहीं देखी- उन्होंने वादे पूरे किए हैं। अपने लोगों के कल्याण के लिए काम करने, किसानों का कर्ज माफ करने, 10 रुपए में भोजन जैसी अपनी मूल प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय काम कर रहा है।

चतुर्वेदी ने अमृता फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कहा, यह सब कुछ सरकार गठन के एक महीने के अंदर। शुक्र है अपनी ही तारीफ में गाने नहीं गा रहे। गौरतलब है कि अमृता एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं और विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुकी हैं।

अमृता फडणवीस पर निशाना साधते हुए शिवसेना पार्षद अमय गोखले ने उनकी तुलना आनंदीबाई से कर दी जो अपनी जेठानी के बेटे 17 वर्षीय पेशवा नारायणराव की हत्या की साजिश के लिए महाराष्ट्र के इतिहास में कुख्यात हैं। उनका पति रघुनाथराव, नारायणराव की मौत के बाद गद्दी के वारिस की दौड़ में था।

गोखले ने एक ट्वीट में कहा कि अपने पति को खलनायक के तौर पर पेश करवाने के लिए आनंदीबाई जिम्मेदार थीं और सलाह दी कि बैंकर (अमृता फडणवीस) को इतिहास नहीं भूलना चाहिए।

इससे पहले भी इसी महीने प्रियंका चतुर्वेदी और अमृता फडणवीस के बीच सोशल मीडिया पर उन खबरों को लेकर बयानबाजी हो चुकी है जिनमें कहा गया था कि ठाकरे सरकार औरंगाबाद में बाल ठाकरे का स्मारक बनवाने के लिए 1000 पेड़ों को कटवाने की योजना बना रही है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख