Hanuman Chalisa
✕

अमित शाह की बिहार जनसंवाद रैली, यूजर्स ने 72000 LED के खर्च पर उठाए सवाल

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (11:45 IST)
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट होते ही भाजपा तैयारियों में जुट गई है। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने 'बिहार-जनसंवाद' के माध्यम से वर्चुअल रैली को संबोधित किया। भाजपा ने दावा किया कि पार्टी मुख्यालय से गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संबोधित अपनी तरह की पहली डिजिटल राजनीतिक रैली को 14 लाख से अधिक फेसबुक यूजर ने देखा, लेकिन भाजपा सोशल मीडिया पर इस रैली को लेकर यूजर्स के निशाने पर है।
ALSO READ: BJP का दावा, अमित शाह की डिजिटल रैली को 14 लाख फेसबुक यूजर्स ने देखा
भाजपा ने इस रैली को लेकर खास तैयारियां की थीं। रैली को असली लुक देने के लिए 72 हजार बूथों पर 72 हजार एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। ये एलईडी स्क्रीन खास उन लोगों के लिए हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं। वर्चुअल रैली को आम रैली जैसा दिखाने की कोशिश की गई। अब यूजर्स इन 72 हजार एलईडी के खर्च को लेकर भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं।
 
ट्‍विटर पर हैशटेग #72000 LED ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स कह रहे हैं कि कोरोना महामारी के दौर में भाजपा का इतना खर्च कहां तक उचित है? इस ट्‍विटर पर यूजर्स भाजपा से इन एलईडी का खर्च पूछ रहे हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि एलईडी पर खर्च हुआ पैसा अगर प्रवासी मजदूरों पर खर्च किया जाता तो अच्छा रहता।
 
एलईडी पर खर्च किए गए 144 करोड़ रुपए : रैली से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि इस रैली के लिए राज्य में 72,000 एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए 144 करोड़ रुपए खर्च किए गए। राज्य में लगभग 72,000 मतदान केंद्र हैं। हालांकि बिहार के भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख