• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 14 lakh Facebook users watched Amit Shahs Bihar JanSamwad digital rally
Written By
Last Updated : सोमवार, 8 जून 2020 (02:20 IST)

BJP का दावा, अमित शाह की डिजिटल रैली को 14 लाख फेसबुक यूजर्स ने देखा

BJP का दावा, अमित शाह की डिजिटल रैली को 14 लाख फेसबुक यूजर्स ने देखा - 14 lakh Facebook users watched Amit Shahs Bihar JanSamwad digital rally
नई दिल्ली। भाजपा ने दावा किया कि यहां पार्टी मुख्यालय से गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संबोधित अपनी तरह की पहली डिजिटल राजनीतिक रैली को 14 लाख से अधिक फेसबुक यूजर ने देखा। 
 
भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि यूट्यूब पर 1.5 लाख लोगों और ट्विटर पर 66,000 लोगों ने शाह का संबोधन सुना। शाह ने डिजिटल राजनीतिक रैली ‘बिहार जनसंवाद’ को रविवार को संबोधित किया।
 
मयूख ने दावा किया कि जब शाह ने डिजिटल राजनीतिक रैली को संबोधित किया, तो ‘बिहार जनसंवाद’ ट्‍विटर पर ट्रेंड कर रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि करोड़ों लोगों ने विभिन्न टीवी चैनलों पर भी रैली देखी। 

वर्चुअल रैली को बिहार में करीब 40 लाख लोगों ने देखा : बिहार के भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह की 'अपनी तरह की पहली' वर्चुअल रैली को पूरे राज्य के करीब 40 लाख लोगों ने देखा।
 
पार्टी के सूत्रों ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए राज्य भर में कम से कम 10,000 बड़ी एलईडी स्क्रीन और 50,000 से अधिक स्मार्ट टीवी लगाए गए थे। राज्य में लगभग 72,000 मतदान केंद्र हैं।
 
हालांकि, उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के इन आरोपों का खंडन किया कि राज्य में 72,000 एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए 144 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
 
रैली खत्म होने के कुछ ही देर बाद जायसवाल ने एक वीडियो संदेश जारी करके दावा किया कि भाजपा द्वारा संचालित विभिन्न यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पेजों के जरिए देशभर में करीब एक करोड़ लोगों ने शाह की रैली को देखा।
ये भी पढ़ें
Corona Live Update : दुनियाभर में 4 लाख, भारत में 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौत