dipawali
✕

आंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (10:50 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बलिया जिले के सांसद भरत सिंह ने सोमवार को कहा कि ईसाई मिशनरियों के इशारे पर भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है।
 
 
 
सिंह ने पत्रकारों से कहा कि ईसाई मिशनरियों के इशारे पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है। मिशनरी के लोग व उनके इशारे पर उनसे वित्तपोषित लोग मूर्ति तोड़ने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा का आगे बढ़ना ईसाई मिशनरियों को बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि देश में ईसाई मिशनरियों द्वारा आर्थिक सहयोग देकर व्यापक पैमाने पर हिन्दुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। मुस्लिम संस्थाओं के जरिए भी यह काम किया जा रहा है। उन्होंने योगी सरकार में शिलापट्ट को गेरुआ रंग में रंगने को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि गेरुए रंग से लोगों को चिढ़ क्यों है? भगवान विष्णु के रथ का रंग भी गेरुआ है। (वार्ता)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख