biodatamaker

अब और आसान होगी अमरनाथ यात्रा, यात्रियों के लिए चल सकती हैं बैटरी कारें, प्राइवेट वाहनों के लिए सड़क मार्ग भी होगा तैयार

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (19:56 IST)
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों के लिए यह खुशी वाली खबर होगी कि इस बार अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी कार चलेगी जिससे यात्रा आसान हो जाएगी। और अगर अधिकारियों पर विश्वास करें तो अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही प्राइवेट वाहनों के लिए भी सड़क मार्ग तैयार किया जाएगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी चलित कारों को चलाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड श्रीनगर से बालटाल तक हेलीकॉप्टर सेवा चलाने की संभावनाओं पर भी काम कर रहा है। जमीनी स्तर पर इन नई व्यवस्थाओं से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
 
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से यात्रा से पूर्व पोनी, पोनी वाले, दांडी वाले और पालकी वालों की पंजीकरण प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पहलगाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाने के लिए विभिन्न टेंडर जारी करने की प्रक्रिया आरंभ की जाने वाली है और बहुत जल्द बालटाल मार्ग पर भी सुविधाएं जुटाने के लिए ऐसे टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही पीडब्ल्यूडी बालटाल से और पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी पहलगाम की तरफ से रास्ते खोल देगी, सुविधाओं के प्रबंधों को लेकर काम शुरू हो जाएगा।
 
सूत्र बताते थे कि उपराज्यपाल ने यात्रा क्षेत्र में बैटरी कार चलाने की संभावनाओं को भी तलाशने का निर्देश दिया और आधार शिविरों व यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने पिट्ठू, पालकी व घोड़े वालों का समय पूर्व पंजीकरण करने, दुकानों व टेंट लगाने की समय पर अनुमति दिए जाने का भी निर्देश दिया है।
 
बताया जाता है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियों को लेकर जल्द ही बोर्ड के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाने वाली है। एक अधिकारी के मुताबिक इस बार की यात्रा में श्रद्धालुओं के पंजीकरण, उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों, हेलीकॉप्टर सुविधा, यात्रा मार्ग में लंगरों की व्यवस्था व पहलगाम यात्रा मार्ग पर आधार शिविरों में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के प्रति कवायद आरंभ कर दी गई है। यह बात अलग है कि अभी तक सरकारी तौर पर अमरनाथ यात्रा को करवाए जाने की तारीखें की घोषणा होना बाकी है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख