Hanuman Chalisa

अमरनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोकी, वैष्णोदेवी में हाई अलर्ट

सोमवार, 13 अगस्त 2018 (20:08 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर कितना खतरा मंडरा रहा है, यह इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू में ही रोकने का आदेश जारी किया है। वैष्णोदेवी में भी सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर इसलिए रखा गया है, क्योंकि सूचनाएं कहती हैं कि आतंकी हमला बोल सकते हैं। इस बीच आतंकियो ने पुलवामा में एक युवक को अगवा कर मार डाला है।
 
 
अमरनाथ यात्रा को रोकने का फैसला रविवार देर रात को लिया गया था। रविवार को हुए इस निर्णय के मुताबिक सोमवार से बुधवार के बीच किसी भी व्यक्ति को जम्मू में यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर से कश्मीर घाटी में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
 
इस निर्णय के बारे में बताते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्रियों के जत्थे को जम्मू आधार शिविर में रोका गया है। हालांकि बालटाल और पहलगाम में मौजूद यात्रियों को पवित्र गुफा में दर्शन के लिए जाने की अनुमति दी गई है। याद रहे, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ही कश्मीर घाटी में तनाव को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 28 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक लगभग 2.79 लाख तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
 
दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी साजिश होने के खुफिया इनपुट मिलने के बाद अब एजेंसियों ने राज्य के सभी सार्वजनिक स्थानों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में स्थित सुरक्षा प्रतिष्ठानों, माता वैष्णोदेवी मंदिर और जम्मू शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, वहीं श्रीनगर में भी सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एजेंसियों द्वारा सीमा और एलओसी पर सुरक्षाबलों को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
 
इस बीच दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों द्वारा बीती रात अगवा किए गए एक युवक का गोलियों से छलनी शव सोमवार सुबह एक बाग में मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उसके वारिसों के हवाले कर दिया है। किसी आतंकी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
यहां मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बुनपोरा, पुलवामा में लोगों ने गांव के बाहरी छोर पर स्थित बाग में एक युवक का गोलियों से छलनी शव देखा और उसी समय पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दिवंगत के बारे में जब छानबीन की तो पता चला कि वह बुनपोरा के रहने वाले अब्दुल गनी बट का बेटा गुलजार अहमद बट है।
 
पोस्टमॉर्टम व अन्य कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पुलिस ने दिवंगत का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि दिवंगत गुलजार अहमद बट जिला अनंतनाग के बीजबेहाड़ा में एक मेडिकल क्लिनिक चलाता था। उसका एक आई क्लिनिक भी था। वह गत अपराह्न 4.30 बजे अपने घर लौटा था।
 
उसे आतंकियों ने घर से अगवा किया था या किसी और जगह से अभी इस तथ्य का पता किया जा रहा है। बीती रात 10 बजे स्थानीय लोगों ने गांव के बाहरी छोर पर गोलियों की आवाज सुनी थी लेकिन डर के मारे कोई घर से बाहर नहीं निकला था। सोमवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले और उस जगह पहुंचे, जहां से गोलियों की आवाज आई थी तो उन्हें वहां गुलजार का शव मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार आतंकियों को गुलजार पर सुरक्षाबलों का मुखबिर होने का संदेह था इसलिए उन्होंने उसे मौत के घाट उतारा है।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख