ramcharitmanas

महिला के साथ की बर्बरता, टॉयलेट का तेजाब पिला दिया

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2019 (17:56 IST)
अलीगढ़। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला को जबरदस्ती तेजाब पिला दिया गया। महिला इससे गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। तेजाब पिलाने से पहले महिला के साथ मारपीट भी की गई थी। ऐसा बताया जा रहा है।
 
मामला उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के मुरसान थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव का है। बिचपुरी निवासी चरनजीत और दलजीत की शादी 5 साल पहले 2 सगी बहनों मनीषा और साधना (इगलास थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी) के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक तो शादी के बाद चारों के बीच रिश्ता ठीक-ठाक चला।
 
लेकिन बाद में दोनों भाई दोनों बहनों के साथ मारपीट करने लगे। रविवार को भी साधना के साथ उसके पति दलजीत ने मारपीट कर टॉयलेट में डालने वाला तेजाब पिला दिया।
 
इसकी जानकारी पड़ोसियों ने साधना के मायके के लोगों को दी। इसके बाद ससुराल वाले बिचपुरी पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। तेजाब पिलाने के बाद साधना बेहोश हो गई और उसे मुरसान सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथिमक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजकर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
 
दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया और अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख