Hanuman Chalisa
✕

भाजपा राज में सैकड़ों गाय भूख व बीमारी से मर चुकी है - अखिलेश यादव

Updated: रविवार, 14 जुलाई 2019 (21:39 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गौमाता की भाजपा बात तो जोर शोर से करती है लेकिन भाजपा की सरकार में गौशालाओं में सैकड़ों गाएं भूख और बीमारी से मर चुकी है।
 
हाल में प्रयागराज में 35 से ज्यादा गायों की मौत हुई। अयोध्या में 30 गायों की मौतें हुई। खुद राजधानी भी इससे अछूती नहीं है। रायबरेली में 24 सुल्तानपुर में दर्जनभर से ज्यादा गायों की मौतें हुई। जनपदों में खुले में घूम रही गायें पालीथिन और कूड़ाकचरा खाकर मौत के मुंह में जा रही है। भाजपा सरकार की यह संवेदनहीनता निंदनीय है। गायों और गरीबों की मौत की जिम्मेदारी सरकार पर है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता का अमन चैन छिन गया है। राज्य के हालात चिंतनीय हो चले हैं। निर्दोष मारे जा रहे हैं।अपराधिक धाराओं में फर्जी फंसाकर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महिलाओं और छात्राओं के साथ रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। नौजवान बेकारी से जूझ रहा है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं है। राज्यभर में जीवन अस्त-व्यस्त और भयग्रस्त है।लोकसभा चुनावों के बाद तो जनपदों में सत्ता का घोर दुरूपयोग होने लगा है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख