Daily Horoscope
✕

यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़, दीवार से टकराने के बाद भी चार घंटे तक उड़ता रहा विमान

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (10:40 IST)
तमिलनाडु के त्रिची से दुबई जा रहे एयर इंडिया के विमान IX 611 के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी यह विमान 4 घंटे तक उड़ान भरता रहा। विमान रनवे से टेकऑफ करने के बाद एयरपोर्ट कंपाउंड में मौजूद दीवार से टकरा गया। इससे विमान का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। विमान ऐसी हालत में भी उड़ान भरता रहा। इससे करीब 136 यात्रियों की जान को खतरे में आ गई थी।


एयर इंडिया के विमान IX 611 ने तमिलनाडु के त्रिची से दुबई के लिए गुरुवार सुबह 1.30 उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही प्लेन रनवे के आखिर में दीवार से टकरा गया। इसमें विमान का निचला हिस्सा और टायर क्षतिग्रस्त हो गया।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत किया था अलर्ट : एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर ने ये सब देख लिया और तुरंत अलर्ट किया। एटीसी कंट्रोलर्स ने पायलट से साथ संपर्क कर बताया कि उनका विमान कंपाउंड में मौजूद इमारतों और दीवारों से टकरा गया है। एयरक्राफ्ट का सिस्टम सबकुछ सामान्य बता रहा था। ऐसे में पायलट विमान उड़ाते रहने का फैसला किया और सावधानी के तौर पर मुंबई में उतरने का फैसला लिया।

4 घंटे तक भरता रहा उड़ान : 4 घंटे तक विमान 6 क्रू मेंबर और 136 पैसेंजर्स के साथ उड़ान भरता रहा और बाद में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया। मुंबई में पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्सों पर सबकी नजर गई। इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से दुबई भेजा गया।
चित्र सौजन्‍य : सोशल मीडिया

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख