dipawali
✕

एयर इंडिया के भोजन में मिला कॉकरोच, यात्री से मांगी माफी

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (11:30 IST)
नई दिल्ली। भोपाल से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में एक यात्री को भोजन में कॉकरोच मिलने की घटना के दो दिन बाद सरकारी एयरलाइन ने इसके लिए माफी मांगी है। एयर इंडिया ने कहा है कि उसने इस मामले में आंतरिक रूप से सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।


एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, हम इस घटना के लिए अपने यात्री से माफी मांगते हैं क्योंकि उन्हें भोपाल-मुंबई उड़ान के दौरान परोसे गए भोजन को लेकर खराब अनुभव का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि भोपाल से मुंबई की यात्रा कर रहे रोहित राज सिंह चौहान नाम के एक यात्री ने शनिवार को ट्वीट किया था कि उन्हें खाने में एयरलाइन ने जो इडली-सांभर परोसा, उसमें कॉकरोच था। उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें कॉकरोच दिख रहा था।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख