dharma sangrah
✕

आगरा में जुगाड़ की आतिशबाजी, जीवन पर पड़ी भारी, हादसे का CCTV आया सामने

Updated: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 (19:34 IST)
Fireworks incident case : आगरा के किरावली क्षेत्र के अभुआपुरा गांव में इस बार रोशनी पर्व पर अंधेरी छाया पड़ गई, यहां जुगाड़ के पटाखे के चक्कर में एक छात्र की मौत है गई। खुशियों के दीप के बीच सन्नाटा और चीखें गूंज उठीं। जहां हर घर में दीप जल रहे थे, वहीं एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। 17 साल का आकाश, जो अपने परिवार के लिए उम्मीद और मुस्कान का कारण था, अब सिर्फ तस्वीरों में रह गया है, वहीं हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।

22 अक्टूबर की रात अभुआपुरा गांव के रहने वाले रवींद्र राणा का 17 वर्षीय बेटा आकाश कोल्ड स्टोरेज में दोस्तों के साथ जुगाड़ से आतिशबाजी का आनंद ले रहा रहा था। दिवाली पर्व ये दोस्त पाइप गन बनाकर उसमें गंधक-पोटाश भरकर चला रहे थे। लोहे की नाल में जुगाड़ बनाकर बम फोड़ने की कोशिश इन पर भारी पड़ गई। लोहे की नाल में गंधक-पोटाश भरकर उसके ऊपर स्टील का गिलास रख दिया, जैसे ही यह फटा तो स्टील के गिलास का एक उसका टुकड़ा आकाश के सीने में जा धंसा।
ALSO READ: दिल्लीवासियों ने उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां, AQI 400 पार, आतिशबाजी से प्रदूषण बढ़ा
कुछ ही सेकंड में खुशी की चीखें दर्द की चिल्लाहटों में बदल गईं। आनन-फानन में घायल को अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन किस्मत ने आकाश का साथ नहीं दिया, उपचार के दौरान उसकी मौत है गई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके दिल के पास स्टील का टुकड़ा धंसा हुआ था, जो उसकी जान ले बैठा। झिलमिल दीपों का त्योहार अब आकाश के घर के लिए अंधकार बन गया।

हादसे के बाद पुलिस पड़ताल में मौके से टूटा हुआ एक गिलास और पाइप बरामद हुआ है। वहीं पास लगे CCTV कैमरे में हादसे की तस्वीरें कैद हो गईं, जिसमें कुछ लड़के हंसते-खेलते आतिशबाजी कर रहे थे, फिर अचानक तेज धमाका और फिर अफरातफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। घटना के बाद से गांव का हर शख्स गमजदा है।
ALSO READ: जैसलमेर के बाद बाड़मेर में भीषण हादसा, जिंदा जले 4 लोग
आकाश के घर का नज़ारा किसी को भी रुला दे। मां बार-बार बेहोश हो रही है, पिता की आंखों में आंसू सूख चुके हैं। बहन की भाईदूज के तिलक की थाली अब भी सजी हुई रखी है, बहनों को उम्मीद थी कि भाई स्‍वस्‍थ होकर घर वापस आएगा और तिलक करके घर में भाई-बहन हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएंगे, लेकिन अब वह थाली भाई के इंतजार में यूं ही पड़ी है, जैसे वक्त वहीं थम गया हो।

गांव के लोग बताते हैं कि आकाश होनहार और मददगार स्वभाव का था। वह बारहवीं कक्षा में पढ़ता था और इंजीनियर बनने का सपना देखता था। उसे पटाखों का बहुत शौक था, लेकिन शायद उसे अंदाज़ा नहीं था कि यह शौक उसकी ज़िंदगी की आखिरी गलती बन जाएगा।
ALSO READ: राजस्थान में बड़ा हादसा, सरकारी अस्‍पताल में लगी आग, 8 मरीजों की मौत, कई घायल
इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। हर कोई यही कह रहा है कि काश थोड़ा संभल जाते, काश कोई रोक लेता, तो आज आकाश हमारे बीच होता। इस हादसे से अब लोगों को भी सबक लेना चाहिए कि जुगाड़ से आतिशबाजी, सस्ते रोमांच की कीमत पर अनहोनी के चलते जान भी जा सकती है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तानी छात्र के सवाल पर राहुल गांधी का दो-टूक जवाब, BJP क्या बोल रही

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, कुंभ-2027 से लेकर देहरादून रिंग रोड तक इन परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के नए DGP की रेस में तीन नाम, UPSC ने वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम भेजे

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

अगला लेख