dharma sangrah
✕

पहलगाम हमले के बाद प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई, हुर्रियत चीफ मीरवाइज ने केंद्र से की यह अपील

Updated: रविवार, 27 अप्रैल 2025 (19:14 IST)
Pahalgam terror attack case : हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने रविवार को केंद्र से पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के वास्ते इंसाफ सुनिश्चित करने के क्रम में निर्दोष कश्मीरियों को दंडित नहीं करने का आह्वान किया। कश्मीर घाटी में कई आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त किए जाने के मद्देनजर उनका यह बयान आया है। कश्मीर में अधिकारियों ने घाटी में आतंक समर्थक तंत्र के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है, जिसमें नौ आतंकवादियों या उनके सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई है।
 
मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कश्मीरी पहलगाम में हुए जघन्य अपराध की सामूहिक रूप से निंदा करते हैं और इसके अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाना जरूरी है, लेकिन अंधाधुंध गिरफ्तारियां और घरों और मोहल्लों को ध्वस्त करने के सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो परेशान करने वाले और दुखद हैं। मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि निर्दोष पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की कवायद में वह निर्दोष कश्मीरी परिवारों को दंडित नहीं करे।
ALSO READ: पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही
कश्मीर में अधिकारियों ने घाटी में आतंक समर्थक तंत्र के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है, जिसमें नौ आतंकवादियों या उनके सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई है। पहलगाम में आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख