suvichar
✕

मेरठ में आत्महत्या के लिए आरोपी ने ताना तमंचा, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 27 जनवरी 2024 (22:34 IST)
Accused who threatened to commit suicide arrested : मेरठ में आज जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के सामने खुद पर तमंचा तान लिया। हिम्मत दिखाकर जब एक पुलिस वाला आरोपी के पास पहुंचा तो उसने पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ लिया। आरोपी का कहना था कि पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार कर रखा है, पहले उसे छोड़े अन्यथा वह आत्महत्या कर लेगा।

मामला थाना देहली गेट क्षेत्र के सरायलाल दास क्षेत्र का है। इसी क्षेत्र के रहने वाले मनीष प्रजापति द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि थाना कोतवाली के रहने वाले दानिश और राशिद ने उस पर जानलेवा हमला किया है। धारा 307 में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दानिश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

आज वह दूसरे आरोपी राशिद को पकड़ने के लिए बनियापाड़ा मोहल्ले पहुंच गई। पुलिस को देखते ही राशिद ने अपने दोनों हाथों में तमंचा उठा लिया और जान देने की धमकी देने लगा।

पुलिस के समझाने पर भी वह जिद पर अड़ा था कि उसके साथी दानिश को छोड़ दें वरना वह गोली चलाकर अपनी जान दे देगा। हालांकि इस दौरान उसने हवाई फायरिंग भी की। इसी बीच एक पुलिस वाला साहस जुटाकर उसके पास पहुंचा तो राशिद ने उसका गिरेबान पकड़ते हुए गोली चलाने की धमकी दी।

राशिद को पकड़ने के लिए थाना कोतवाली और देहली गेट पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके की गंभीरता को समझते हुए रणनीति तैयार की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की एक टीम ने राशिद को बातों में उलझाया तो दूसरी टीम ने उसे पीछे से धरदबोचा।

जैसे-तैसे राशिद को काबू में करके उसे थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो थानों की पुलिस के आपसी तालमेल और थानाध्यक्षों की कुशलता के चलते अनहोनी होने से बच गई और पुलिस ने आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख