biodatamaker

अदालत में संजय सिंह बोले- मैं गोवा के मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ बयान नहीं दूंगा

Updated: शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (23:07 IST)
Sanjay Singh News : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को गोवा की एक अदालत को भरोसा दिलाया कि वह गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत द्वारा दायर मानहानि मामले की अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे। भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय नेता सुलक्षणा ने गोवा में ‘नौकरी के बदले नकदी’ घोटाले के सिलसिले में सिंह द्वारा उन पर आरोप लगाए जाने के बाद आप नेता के खिलाफ अदालत में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। विपक्ष इस ‘घोटाले’ को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है।
 
सुलक्षणा ने मानहानि का दावा करते हुए संजय सिंह से 100 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति मांगी है। उन्होंने बिचोलिम की दीवानी अदालत में शिकायत दर्ज कराई है और अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए पिछली सुनवाई के दौरान सिंह से जवाब तलब किया था।
ALSO READ: संदीप दीक्षित ने कहा, आतिशी और संजय सिंह पर करूंगा 10 करोड़ का मुकदमा
अधिवक्ता प्रल्हाद परांजपे के साथ सुलक्षणा का अदालत में पक्ष रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एस वी मनोहर ने कहा कि उन्होंने सिंह को उनके खिलाफ कोई भी अपमानजनक बयान देने से रोकने के लिए अदालत से व्यादेश या अंतरिम आदेश पारित करने का अनुरोध किया था।
 
उन्होंने कहा, प्रतिवादी (सिंह) के वकील ने अदालत को सूचित किया कि अगली सुनवाई तक उनके मुवक्किल कोई और बयान नहीं देंगे। वकील ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी। राज्यसभा सदस्य सिंह ने पिछले साल दिल्ली में सुलक्षणा सावंत के खिलाफ कुछ आरोप लगाए थे।
ALSO READ: AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, भाजपा वोटर लिस्ट से हटवाना चाहती है पत्नी का नाम
सुलक्षणा ने मुआवजे के अलावा आप सांसद से मांग की है कि वह माफी मांगें और सफाई दें कि उनके द्वारा किए गए दावे सच नहीं हैं। गोवा में विपक्ष आरोप लगा रहा है कि राज्य में पैसे लेकर नौकरी का वादा कर अभ्यर्थियों के साथ धोखा किया गया है। विपक्ष इस ‘घोटाले’ को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख