Hanuman Chalisa
✕

AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2025 (08:14 IST)
AAP MLA death news : लुधियाना पश्चिम से आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की अपने ही घर में गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। 12 करीब 12 बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। यह पता नहीं चल सका कि गोली कैसे चली? उनकी हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या की है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। 
 
डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई। जब उन्हें डीएमसी अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। शव को शवगृह में रखा गया है फिर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि गोगी को एक गोली सर पर लगी थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। आप विधायक ने अपने रूम में रोज की तरह खाना खाया और दैनिक दिनचर्या अपनाया। अचानक से गोली चली जिसके बाद ये घटना घटी। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
 
AAP पंजाब अध्यक्ष एवं पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा भी AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद खबर है। गोली बहुत प्यारे और जिंदादिल इंसान थे। आज वह हम सबको छोड़कर चले गए। हम उनके परिवार को संवेदना देने पहुंचे हैं। ये खबर सूनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
 
कौन थे गुरप्रीत गोगी : गुरप्रीत गोगी लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। गोगी ने वर्ष 2012 में विनायक मिशन विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु से कला में स्नातक की डिग्री ली थी। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख