Daily Horoscope
✕

AAP विधायक बाल्यान को जमानत मिली रिहाई नहीं, अब दूसरे मामले में गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (19:37 IST)
MLA Naresh Balyan News : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बाल्यान को संगठित अपराध से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया, जबकि कथित जबरन वसूली से संबंधित एक अलग मामले में यहां की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपी को अब हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है तथा उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 50000 रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर आरोपी को राहत प्रदान की थी।
ALSO READ: कुरान बेअदबी केस में AAP विधायक नरेश यादव दोषी करार, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने 50000 रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर आरोपी को राहत प्रदान की। न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि बाल्यान को दूसरे मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया और वह पुलिस हिरासत में हैं।
ALSO READ: वसूली मामले में AAP विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार, आप ने किया बचाव
इससे पहले बुधवार को ही पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में बाल्यान को गिरफ्तार करने की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन दिया था। हालांकि न्यायाधीश ने आवेदन को खारिज कर दिया और कहा कि यह विचार योग्य नहीं है।
ALSO READ: AAP को मिला अवध ओझा का साथ, क्या बोले केजरीवाल?
उन्होंने यह भी कहा, जो भी एजेंसी चाहे कानून के मुताबिक उन्हें (बाल्यान को) गिरफ्तार कर सकती है। जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपी को अब हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है तथा उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख