1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A fire in multi storey building in Ahmedabad

अहमदाबाद में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, महिला की मौत

Fire
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के जगतपुर इलाके में शुक्रवार को एक बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लगने से एक महिला की मौत हो गई तथा 15 लोग झुलस गए।

अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि जगतपुर रोड पर गोदरेज गार्डन सिटी के सामने 11 मंजिला गणेश जेनेसिस हाउसिंग की पांचवीं-छठी मंजिल पर अपराह्न आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 28 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।

दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इमारत की 4, 5, 6,7वीं मंजिल पर फंसे 35 लोगों को नीचे उतार लिया गया। इस दौरान करीब 15 लोग आग से झुलसे, घायल तथा धुंए से दम घुटने से बीमार हो गए।

धुंए से दम घुटने से बीमार एक अग्निशमन अधिकारी, एक बालिका सहित 9 लोगों को सोला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उनमें से एक महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अगला लेख
चेतावनी, गुजरात में 29 जुलाई को होगी भारी से भारी वर्षा