शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. सहकर्मी से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (16:17 IST)

सहकर्मी से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

Coworker rape | सहकर्मी से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज
मुंबई। दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

 
एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के एक थाने में पदस्थापित महिला अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और ठगी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला प्रकाश में आया। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और फिर उससे बलात्कार किया।
 
उन्होंने कहा कि भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (ठगी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
A74 5G : Oppo के इस धमाकेदार स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, 20 अप्रैल को होगा लांच, मिलेंगे दमदार फीचर्स