ramcharitmanas

महाराष्ट्र में 90 कुत्‍तों की निर्मम हत्‍या, मुंह-पैर बांधकर जंगल में फेंका

Updated: सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (12:54 IST)
बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के वन्य क्षेत्र में गिरडा-सवालदाबरा मार्ग पर 100 से अधिक आवारा कुत्ते फेंके हुए मिले हैं, जिनके मुंह और पैर बंधे हुए थे। उनमें से 90 कुत्ते मृत पाए गए। शवों के सड़ने पर बदबू फैलने के बाद यह घटना सामने आई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस से संपर्क किया और वन विभाग को इसकी सूचना दी, तब उन्होंने जिंदा कुत्तों को मुक्त कराया।

खबरों के मुताबिक, रविवार को पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के वन्य क्षेत्र में गिरडा-सवालदाबरा मार्ग पर 5 स्थानों पर 100 से अधिक कुत्ते फेंके हुए मिले। उनमें से 90 मृत पाए गए, जबकि कुछ जिंदा थे। मृत कुत्तों के मुंह और पैर बंधे हुए थे।

उनके शवों के सड़ने पर बदबू फैलने के बाद यह घटना सामने आई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी और फिर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। बाद में मौके पर पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को कुछ कुत्ते जिंदा मिले और उन्होंने जिंदा कुत्तों को मुक्त कराया।

पुलिस ने अवारा कुत्तों को मारने वाले अज्ञात लागों के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन कुत्तों की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी। पुलिस को संदेह है कि शहर के भीतर अवारा कुत्तों को पकड़कर मार डाला गया और उन्हें वन्य क्षेत्र में फेंक दिया गया।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख