रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 87 capsules of cocaine seized from Ghanaian traveler
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (16:34 IST)

मुंबई हवाई अड्डे पर घाना से आया यात्री गिरफ्तार, पेट में छिपाकर रखे थे कोकीन के 87 कैप्सूल

Cocaine
मुंबई। मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घाना से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है, जो भारत में कोकीन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। उसने यह मादक पदार्थ 87 कैप्सूल के जरिए अपने पेट में छिपाकर रखा हुआ था। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि यात्री के पास से बरामद 1,300 ग्राम कोकीन की कीमत 13 करोड़ रुपए है।
 
घटना बीती 28 अगस्त की है, जब मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री पर संदेह होने के बाद उसे रोका गया और उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मुंबई कस्टम्स-3 के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि यात्री घाना से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा और संदेह होने पर उसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका। तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके सामान से कुछ नहीं मिला, लेकिन जांच में पता चला कि उसके पेट में 87 कैप्सूल हैं जिनमें कोकीन छिपाकर लाई गई है।
 
आरोपी को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने 3 दिनों में ये कैप्सूल उगले। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि यात्री को मादक पदार्थरोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच जारी है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
केजरीवाल ने की 'बीजेपी' कार्यकर्ताओं से अपील, पार्टी से पैसा लेकर 'आप' के लिए करें काम