Daily Horoscope
✕

RSS कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में SDPI के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (11:43 IST)
अलप्पुझा (केरल)। 'सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया' (एसडीपीआई) के 8 कार्यकर्ताओं को अलप्पुझा जिले में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अलप्पुझा में चेर्थला के पास नगमकुलनगर इलाके में आरएसएस और एसडीपीआई के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू (23) की बुधवार रात मौत हो गई थी।
 
पुलिस ने बताया कि झड़प में आरएसएस और एसडीपीआई के कम से कम 6 कार्यकर्ता घायल हुए भी थे। उन्हें अलप्पुझा एवं एर्नाकुलम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरएसएस के एक घायल कार्यकर्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में जिले में सुबह से शाम तक हड़ताल कर रही है।
ALSO READ: पत्नी की हत्या कर शव जलाने के अपराध में पति गिरफ्तार
रिपोर्टों के अनुसार कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक भाजपा की विजय यात्रा की शुरुआत के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केरल यात्रा के विरोध में एसडीपीआई ने हाल में एक मार्च निकाला था जिसके बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है। एसडीपीआई के कार्यक्रम के बाद से दोनों समूहों ने इलाके में विरोध मार्च निकाले हैं। (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख