गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 6 girls consumed poison in Bihar, 3 died
Written By
Last Modified: शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (01:26 IST)

बिहार में 6 लड़कियों ने खाया जहर, 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर

बिहार में 6 लड़कियों ने खाया जहर, 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर - 6 girls consumed poison in Bihar, 3 died
बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 लड़कियों ने एकसाथ जहर खा लिया, जिससे 3 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 3 लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार, औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव में शुक्रवार की देर शाम जहरीला पदार्थ खाने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। इनके अलावा 3 अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। खबरों के अनुसार, प्रेम-प्रसंग के विवाद के बाद यह घटना घटी है।

मृतकों में 2 लड़कियों की उम्र 14 साल, जबकि एक की उम्र 15 साल है। तीनों अलग-अलग परिवार की हैं। इस घटना में 12 वर्ष, 13 वर्ष और 15 वर्ष की 3 लड़कियां गंभीर रूप से बीमार हैं। इनमें एक मरने वाली लड़की की सगी बहन है।

सभी सहेलियां गांव से बाहर तालाब की तरफ गई थीं। बाद में खेत में ही सभी ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो लोगों को इसकी भनक लगी। हालांकि लड़कियों ने एकसाथ जहर क्यों खाया, इसका कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें
कांग्रेस का सवाल, ‘बिटकॉइन घोटाले’ की जांच के लिए क्या अमेरिका की FBI आई है?