suvichar
✕

होली की छुट्टी पर घर आए 5 छात्रों की सरयू में डूबने से मौत

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2019 (12:32 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में सरयू नदी में स्नान करने गए पांच छात्रों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि होली पर अपने घर आए पांच छात्र बुधवार दोपहर बाद अपने साथियों के साथ घूमने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वे घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश करने लगे।
 
इस बीच कुछ ग्रामीण उन्हें ढूंढते हुए गांव के निकट सरयू नदी के किनारे पहुंचे। लोगों ने उनका मोबाइल फोन मिलाया तो एक की घंटी बजी। आवाज सुनकर वे सभी उस स्थान पर और पांचों छात्रों के कपड़े आदि पड़े मिले। उन्हीं कपड़ों में ही एक मोबाइल फोन भी था। परिजनों को आशंका हुई कि सभी नदी में स्नान करने गए होंगे और डूब गए।
 
उन्होंने बताया कि छात्रों के डूबने की खबर मिलते ही वे लोग जाल लेकर नदी में उतर गए। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा। इस दौरान  सत्यम का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि देर रात तक पांचों शव नदी से निकाल लिए गए।
 
सूत्रों ने बताया कि मृतकों में बेलघाट इलाके के बेइली खुर्द निवासी कृष्णमुरारी शुक्ल का 14 वर्षीय बेटा सत्यम वह आठवीं में पढ़ता था। कृष्णमुरारी के भाई मदन मुरारी का 19 वर्षीय बेटा सौरभ बीएससी का छात्र था। गांव के ही ध्रुवनारायण शुक्ल का 16 वर्षीय बेटा नितेश और ध्रवनारायण के भाई दिनेश शुक्ल का बेटा 17 वर्षीय बेटा अमन बेलघाट में इंटरमीडिएट का छात्र था जबकि उरुवा क्षेत्र के परसा तिवारी निवासी सूर्यपति त्रिपाठी का 23 वर्षीय बेटा आदर्श मुंबई में मेडिकल का छात्र था। चार छात्र गोरखपुर जबकि आर्दश मुम्बई में पढ़ता था। सभी होली की छुट्टी में घर आए थे।
 
इस बीच बेलघाट के थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सभी छात्रों को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को आज सौंप दिए गए हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख