Hanuman Chalisa
✕

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कश्‍मीर में मूसा गुट के 4 और आतंकी ढेर

Updated: रविवार, 23 जून 2019 (19:39 IST)
जम्‍मू। शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 4 स्थानीय आतंकवादी मारे गए। चारों आतंकी जाकिर मूसा के गुट के थे। सेना ने यह जानकारी दी है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शोपियां के दारमदोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें 4 आतंकवादी मारे गए। हालांकि प्रवक्ता ने मारे गए आतंकवादियों की संबद्धता पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सूत्रों ने कहा कि वे अल कायदा से जुड़े अंसार गजवतुल हिंद से संबद्ध थे।
 
जिन चार आतंकियों को मारा गया उनमें करालचक शोपियां का रहने वाला रफी हसन मीर, बटमुरान शोपियां का सुहेल अहमद भट, राजपुरा पुलवामा का शौकत अहमद मीर और बमनू पुलनामा का आजाद अहमद खांडे शामिल हैं। ये चारों आतंकी स्थानीय हैं जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जो 4 आतंकी मारे गए हैं उनमें शौकत का आपराधिक रिकॉर्ड सबसे खतरनाक है। वह 2015 से आतंकी कारनामों में शामिल रहा है। शुरू में वह हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी था लेकिन बाद में अंसार गजवातुल हिंद से जुड़ गया।
 
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ साथ आम लोगों पर हमले के लिए भी शौकत मीर की तलाश थी। कई आतंकी मामलों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। शिखार्ड में गार्ड पोस्ट पर फायरिंग, सैन्य बलों पर ग्रेनेड हमला, बशीर अहमद डार और अल्ताफ अहमद पर गोलीबारी और पुलिसकर्मी समीर अहमद की हत्या जैसे संगीन अपराध उसके खाते में दर्ज हैं। शौकत मीर ने ही आजाद अहमद, रफी हसन और सुहेल अहमद को आतंकी बनने के लिए उकसाया था।

लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख