सम्बंधित जानकारी
- West Bengal : BJP के 77 MLA को केंद्रीय सुरक्षा, शुभेंदु अधिकारी नेता प्रतिपक्ष बने, ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने भी शपथ ली
- छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन App पर मची शराब खरीदने की होड़, 1 घंटे में 50 हजार ऑर्डर, 2 घंटे में हो गया क्रैश
- कश्मीर में आतंकियों के जनाजे में उमड़ती थी भीड़, अब सामान्य मौत में भी दूरी बना रहे हैं लोग
- हिंसा के खिलाफ राज्यपाल ने ही खोला ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा, प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
- चेन्नई में रेमडिसिवर के लिए भीड़, एक ने कहा- 3 दिन से कोशिश कर रहा हूं...
अनंतनाग एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 5 दिन पहले भी यहां मारे गए थे 3 आतंकी
जम्मू। अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तौयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया है। 5 दिन पहले भी यहां 3 आतंकी मारे गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को आज तड़के अनंतनाग जिले के वाइलो इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की 19 बटालियन के जवान इलाके में पहुंच गए और घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। ये आतंकी एक बाग में अपना ठिकाना बनाए हुए थे।
सुरक्षाबलों ने पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना के आधार पर मुठभेड़ स्थल पर लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी फंसे थे। कश्मीर जोन पुलिस के ट्विटर हैंडल पर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि अनंतनाग के कोकरनाग के वाइलो इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है।
इससे पहले शोपियां जिले में 6 मई को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकी ने आत्मसमर्पण भी किया था।
