ramcharitmanas

बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 3 आतंकवादी ढेर

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (10:29 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। इस वर्ष कश्मीर में हुई यह 5वीं मुठभेड़ है जिसमें 1 घुसपैठिए समेत 11 आतंकवादी मारे गए हैं।

आतंकवादियों की मौजूदगी खुफिया सूचना पर संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। गुरुवार शाम जोवला चदूरा में मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मारे गए सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध थे। तीन एके56 राइफल और अन्य सामान मुठभेड़ स्थल से बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी की पहचान वसीम के तौर पर हुई है, जो श्रीनगर का निवासी था,वहीं अन्य दो के बारे में पता लगाया जा रहा है।

ALSO READ: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
 
भाजपा नेता नवीन जिंदल ने कू पर पोस्ट में कहा, कश्मीर घाटी से दिल खुश करने वाली खबर। सुबह - सुबह सुरक्षाबलों ने क्रालपोरा बड़गाम में चल रहे एनकाउंटर में 3 आंतकवादियों को 72 हूरों के दर्शन के लिए रवाना कर दिया हैं।
Koo App

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख