1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 24 fingers, Relatives, Uttar Pradesh, Barabanki

24 अंगुलियां बनीं जान की दुश्मन, अमीर बनने के लिए रिश्तेदार देना चाहते हैं बलि

24 fingers
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार अपने बेटे को अपने ही  रिश्तेदारों से बचाने के लिए 24 घंटे रखवाली कर रहा है। हालात यह हो चुके हैं कि रखवाली करने में जुटा  परिवार भुखमरी की कगार तक पहुंच चुका है। बच्चे की पढ़ाई भी छूट चुकी है।


पीड़ित परिवार ने सीओ से  मिलकर सुरक्षा की मांग की है। रामनगर थाना क्षेत्र के गुर्री गांव के निवासी सुरेंद्र उर्फ शिवनंदन (14) ने सीओ रामनगर एसके राय को शिकायती पत्र में कहा है कि उसके हाथ-पैर में 24 अंगुलियां हैं। इस कारण लोगों ने उसकी बलि देने की कोशिश की थी।

छात्र ने बताया कि रिश्तेदार भागीरथ और हंसराज समेत कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और एक बाग में आठ लोगों के बीच बैठाकर पूजा कराई। यहां उसकी अंगुलियों में रंग लगाकर निशान लगवाए गए, लेकिन तभी वहां मौजूद एक बाबा ने कहा कि आज शुक्रवार है। अगर वह बलि गुरुवार को देंगे तो धन मिलेगा।

छात्र ने बताया कि इसके बाद इन लोगों ने मुझे घर पर छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो मुझे जान से मार देंगे, लेकिन घबराए सुरेंद्र ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। डरा हुआ परिवार 24 घंटे सुरेन्द्र की रखवाली कर रहा है।
(फोटो सौजन्य : एएनआई ट्‍विटर)
अगला लेख
सुस्त मांग से चांदी में गिरावट, सोना भी लुढ़का