kalsarpa dosh calculator
✕

श्रीनगर में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, जवान जख्मी

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (11:51 IST)
जम्मू। श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इलाके में अभी भी 1 आतंकी के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने आतंकी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकवादियों में से अभी तक 1 आतंकी का ही शव बरामद हुआ है।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 4 आतंकी ढेर, 24 घंटों में 7 को मार गिराया
सुबह से जारी इस मुठभेड़ में 1 जवान भी घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गोली लगने से 1 जवान घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
 
सुरक्षा एजेंसियों को श्रीनगर के पारिंपोरा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद श्रीनगर पुलिस, सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
 
इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों का सफाया कर दिया है। मारे गए आतंकियों में से 1 आतंकी लश्कर का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख