kundali milan
✕

जम्मू पुलिस को बड़ी सफलता, 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला-बारूद जब्त

Updated: शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (12:54 IST)
जम्मू। जम्मू में आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ (TRF) के दो आतंकवादियों को शुक्रवार शाम को स्थानीय पुलिस ने यहां गिरफ्तार किया। आतंकवादियों के कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने काजीगुंड के चुरथ के रहने वाले रईस अहमद डार और कुलगाम के अश्मुजी के रहने वाले सबजार अहमद शेख को गिरफ्तार किया। ये दोनों एक कार से श्रीनगर जा रहे थे तभी नरवल बाइपास पर शुक्रवार शाम पुलिस ने उन्हें रोका और गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्वचालित हथियारों से लैस आतंकवादियों के आने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसओजी ने इलाके में विशेष जांच बिंदु बनाए थे।
 
उन्होंने बताया, ‘शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब एसओजी दल इलाके में वाहनों की जांच कर रहा था, तब एक कार में सवार लोगों ने वाहन को वहां से भगाने की कोशिश की। संदिग्ध हरकत नजर आने पर दल ने तुरंत वाहन का पीछा किया और दो संदिग्धों को पकड़ लिया, उनके पास से एक बैग भी मिला।‘
 
अधिकारी ने बताया कि बैग डार के पास से मिला तथा उसमें एक एके राइफल, दो मैगजीन तथा 60 कारतूस, एक पिस्तौल, दो मैगजीन तथा 15 कारतूस मिले।
 
प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, शस्त्र अधिनियम एवं गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने टीआरएफ के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। टीआरएफ लश्कर ए तैयबा से जुड़ा संगठन माना जाता है।
 
अधिकारी ने बताया कि डार पहले भी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है और उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह टीआरएफ के लिए काम कर रहा था। उसके साथी की भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि जम्मू पुलिस पता लगा रही है कि आतंकवादी गतिविधियों को कौन लोग समर्थन दे रहे थे। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख