suvichar

Weather Update : दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, 4 दिन से तापमान 5 डिग्री से कम

Updated: शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (12:42 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी का दौर जारी है क्योंकि पिछले लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण पालम एवं सफदरजंग में दृश्यता कम होकर क्रमश: 800 मीटर एवं 1000 मीटर तक पहुंच गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब ‘बहुत घना कोहरा’ होता है । 51 से 200 मीटर होता है तो कोहरा ‘घना’ होता है, 201 से 500 के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘मध्यम’ होता है और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘कम घना’ होता है।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार एवं सोमवार को तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में ‘मध्यम’ कोहरा छाये रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शीत लहर का दौर 29 दिसंबर के बाद लौटेगा।
 
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है लेकिन यह अब भी बेहद खराब स्थिति में है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 324 था। शुक्रवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 357 दर्ज किया गया था। गुरुवार, बुधवार एवं मंगलवार को यह क्रमश: 423, 433 एवं 418 दर्ज किया गया था। रविवार को इसमें मामूली सुधार होने की संभावना है। (भाषा)
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख