Hanuman Chalisa
✕

पंजाब में ट्रेनों की टक्कर, 2 लोको पायलट हुए घायल

Updated: रविवार, 2 जून 2024 (11:45 IST)
Punjab train accident : पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक खड़ी मालगाड़ी से एक अन्य मालगाड़ी के टकरा जाने से 2 लोको पायलट (ट्रेन चालक) घायल हो गए। टक्कर के कारण उनमें से एक का इंजन दूसरी पटरी पर चला गया और एक यात्री ट्रेन से टकरा गया।
 
राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 'लोको पायलट' विकास कुमार और हिमांशु कुमार घायल हो गए। 
 
फतेहगढ़ साहिब में राजकीय अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि विकास कुमार के सिर और हिमांशु कुमार की पीठ पर चोट लगी है और उन्हें पटियाला के राजेंद्र अस्पताल भेज दिया गया है।
 
चलती ट्रेन से गिरी महिला पुलिसकर्मी की मौत : शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
 
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने रविवार को बताया कि चौक कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी किरण कटियार (27) शनिवार को विसरा जांच के लिए नमूना जमा कराने के लिए मुरादाबाद गई थीं। दस्तावेज में कुछ कमी के चलते जांच का नमूना जमा नहीं किया जा सका था।
 
उन्होंने बताया कि महिला सिपाही मुरादाबाद से अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से शाहजहांपुर लौट रही थी, लेकिन शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। महिला आरक्षी ने चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिरकर घायल हो गईं। उसे को तत्काल घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख