Hanuman Chalisa
✕

18 भाजपा विधायक कर्नाटक विधानसभा से निलंबित, जानिए क्‍या है मामला...

Updated: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (23:25 IST)
BJP MLA Suspended : कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर का अनादर करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 18 विधायकों को शुक्रवार को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा ने विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री द्वारा प्रस्तुत निलंबन प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। भाजपा विधायकों को ऐसे समय में निलंबित किया गया है, जब राज्य विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन में उन्होंने बड़े पैमाने पर विरोध किया था। भाजपा के विधायक उस मंच पर चढ़ गए, जहां विधानसभा अध्यक्ष का आसन है और उन्होंने उन पर कागज फेंके।
 
कर्नाटक में सार्वजनिक अनुबंधों में मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने से आक्रोशित विपक्ष ने विरोध जताया। इससे पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने आकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर एक मंत्री को ‘मोहपाश में फंसाने’ (हनी ट्रैप) का प्रयास करने का आरोप लगाया और मामले में न्यायिक जांच की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बजट चर्चा पर सदन को संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: कर्नाटक की राजनीति में फूटा 'हनी ट्रैप' का बम, सिद्धारमैया के मंत्री का दावा 48 नेता जाल में फंसे
विधानसभा से निलंबित किए गए सदस्यों में भाजपा के मुख्य सचेतक डोड्डनगौड़ा पाटिल, सीएन अश्वथ नारायण, एसआर विश्वनाथ, बीए बसवराजू, एमआर पाटिल, चन्नाबसप्पा, बी. सुरेश गौड़ा, उमानाथ कोट्यान, शरणू सलगर, डॉ. शैलेन्द्र बी, सीके राममूर्ति, यशपाल सुवर्णा, बीपी हरीश, भरत शेट्टी, धीरज मुनिराजू, चंद्रू लमानी, मुनिरत्न और बसवराज एम. शामिल हैं।
 
खादर ने निलंबन का आदेश पढ़ते हुए कहा, इस घटना से हमें बहुत ठेस पहुंची है और यह पीड़ादायी है। यह आसन सिर्फ कुर्सी नहीं है। यह लोकतंत्र, सत्य और न्याय का प्रतीक है। इस आसन से बोलना गर्व की बात है। हर सदस्य को इस आसन की गरिमा और पवित्रता की रक्षा करनी चाहिए। हममें से कोई भी आसन से ऊपर नहीं है। हमारी निजी भावनाएं इस आसन की गरिमा से ऊपर नहीं होनी चाहिए।
ALSO READ: कर्नाटक में येदियुरप्पा का बड़ा दावा, बोले- भाजपा के पक्ष में माहौल, सत्ता में होगी वापसी
उन्होंने कहा, हमें प्रतिबद्धता, शांति और सभ्य तरीके से व्यवहार करना चाहिए। इस घटना से हमें सबक लेना चाहिए। आइए, हम आने वाले दिनों में संविधान और इस आसन की पवित्रता का सम्मान करें। खादर ने कहा, यह आसन सदन की कार्यवाही में बाधा डालने, आसन की गरिमा की अनदेखी करने तथा संसदीय परंपराओं को नुकसान पहुंचाने वाला व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकता।
 
भाजपा विधायकों ने निलंबित किए जाने के बाद सदन से बाहर जाने से मना कर दिया, जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें बलपूर्वक बाहर निकाल दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने प्रस्ताव की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि मंत्री केएन राजन्ना ने ‘मोहपाश में फंसाने’ का मुद्दा उठाया था और वह उन्हें बचाने में विफल रही।
ALSO READ: कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार बोले, मैं जन्म से हिन्दू हूं और मरते दम तक हिन्दू रहूंगा
कर्नाटक विधान परिषद में भी इसी तरह का हंगामा देखने को मिला, जहां भाजपा के सदस्यों ने विधेयक को फाड़कर विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी के आसन के सामने फेंक दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अगला लेख