ganesh chaturthi
✕

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (22:34 IST)
15 foot long python found : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक आवासीय कॉलोनी की सीवेज स्लैब के नीचे 15 फुट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया हालांकि अधिकारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर वापस जंगल में छोड़ दिया।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना आगरा के कानन वन रेजीडेंसी, कालिंदी विहार की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ‘वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट’ भारी भीड़ की उपस्थिति के बीच अजगर को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने में कामयाब रही।
ALSO READ: शराब के नशे में धुत शख्स ने अजगर को गले में लपेटा, गिरफ्तार
टीम के सदस्य श्रेयस पचौरी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने 15 फुट लंबे अजगर को देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद दो सदस्‍यीय बचाव दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने सांप को सीवेज स्लैब के नीचे फंसा हुआ पाया।
ALSO READ: ऑनलाइन सामान मंगाया तो निकला जिंदा सांप, कर्नाटक का मामला
पचौरी ने बताया कि करीब घंटे भर चले बचाव अभियान में अजगर को निकाल लिया गया और कुछ देर निगरानी में रखने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख