manglik dosh calculator
✕

105 साल की परदादी ने पेश की मिसाल, 96 साल बाद पास की चौथी क्लास

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (20:57 IST)
तिरूवनंतपुरम। केरल की 105 वर्षीय परदादी चौथी कक्षा के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सबसे अधिक उम्र वाली विद्यार्थी बन गई हैं। अम्मा ने 9 वर्ष की उम्र में तीसरी कक्षा में औपचारिक शिक्षा छोड़ दी थी। इस तरह 96 साल बाद उन्होंने चौथी क्लास पासकर मिसाल पेश की। 
 
अपने जीवन का शतक पूरा करने वाली भगीरथी अम्मा पिछले वर्ष राज्य साक्षरता अभियान द्वारा कोल्लम में आयोजित परीक्षा में शामिल हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया।
 
अम्मा को बचपन से ही पढ़ाई की ललक रही, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी ही रही, क्योंकि मां की मौत के बाद छोटे भाई-बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। 
 
शादी के बाद भी किस्मत ने उन्हें दगा दिया और उनके पति का निधन हो गया। तीस वर्ष की उम्र में ही छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। अम्मा के 12 पोते-पोतियां और परपोते-परपोतियां हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

अगला लेख