शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 10 year old boy dies in leopard attack in Bijnor UP
Written By
Last Updated :बिजनौर (उप्र) , शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (13:53 IST)

UP के बिजनौर में तेंदुए का हमला, 10 वर्षीय बालक की मौत

UP के बिजनौर में तेंदुए का हमला, 10 वर्षीय बालक की मौत - 10 year old boy dies in leopard attack in Bijnor UP
Uttar Pradesh News : बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के पास दुकान से सामान लेने गए एक बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिले में नरभक्षी तेंदुओं को मारने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अफजलगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव माननगर निवासी संजय कुमार का 10 वर्षीय पुत्र नैतिक गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के पास में ही एक दुकान से कुछ सामान लेने गया था। वापस आते समय खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। संजय का घर गांव से बाहर बना हुआ है।
 
एसएचओ ने बताया कि आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक नैतिक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे धामपुर में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
 
उप जिलाधिकारी मोहित कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने पीड़ित परिवार को मुआवजे और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
 
वनाधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिले में तेंदुए के हमले में 15 मौतें होने के बाद 2 नरभक्षी तेंदुओं को मारने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ प्रभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
पवित्र नगरी उज्‍जैन में लाड़ली के साथ ये बर्बरता और किसी की रूह नहीं कांपी, महाकाल हम शर्मिंदा हैं, शर्मसार हैं