Daily Horoscope
✕

Gujarat: बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर ढांचा गिरने से 1 मजदूर की मौत, 2 को बचाया

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (22:54 IST)
Bullet Train Project Accident: गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार शाम मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (bullet train) परियोजना के तहत निर्माण स्थल पर बना एक अस्थायी ढांचा गिरने से 1 मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव जसानी ने बताया कि यह घटना वसाड गांव में हुई।ALSO READ: 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 4 श्रमिक कॉन्क्रीट ब्लॉक के बीच फंस गए थे, उनमें से 2 को बचा लिया गया है। 1 श्रमिक की अस्पताल में मौत हो गई। परियोजना का क्रियान्वयन कर रही नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि नींव के काम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इस्पात और कॉन्क्रीट ब्लॉक से बने अस्थायी ढांचे के गिरने की खबर है।ALSO READ: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन में यात्रियों को नहीं झेलना पडेगा, शोर, लगाए गए 1.75 लाख ध्वनि अवरोधक

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटनास्थल वडोदरा के निकट माही नदी के पास हुई है तथा क्रेन एवं उत्खनन मशीनों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख