• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

एकता कपूर के घर इनकम टैक्स का छापा

एकता कपूर
FILE
मुंबई। मुंबई में आयकर विभाग ने प्रसिद्ध फिल्म और टीवी मेकर एकता कपूर और अभिनेता ‍जीतेंद्र के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है।

बालाजी के दफ्तर पर टैक्स चोरी और खातों में गड़बड़ियों का आरोप है। छापे की सुबह 9 बजे से शुरू हुई।

एकता के जूहू निवास, बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस और स्टूडियो के अलावा एकता और उनके भाई तुषार कपूर के लिंक रोड स्थित निजी दफ्तर पर भी रेड मारी गई है।

कुल 8 जगहों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। छापे की कार्रवाई बड़े पैमाने पर चल रही है और इस टीम में करीब 100 लोग शामिल हैं। (वेबदुनिया)