1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. रामायण
  4. श्रीराम और श्रीकृष्ण के संबंध में ये 10 समानताएं अचरज में डाल देंगी

Shri Rama and Krishna | श्रीराम और श्रीकृष्ण के संबंध में ये 10 समानताएं अचरज में डाल देंगी

Similarity between Rama and Krishna
भगावान श्रीराम और श्रीकृष्ण में समानताएं ढूंढना बहुत ही मुश्किल है लेकिन फिर भी उन दोनों के बीच कुछ कॉमन जरूर था। उन्हीं में से यहां प्रस्तुत है 10 समानताएं।
 
 
1. दोनों ही विष्णु के अवतार थे। श्रीराम सातवें तो श्रीकृष्ण आठवें अवतार थे।
 
2. दोनों ने ही राक्षस, असुर और दुष्टों का वध किया था। एक कंस पापी को मारे एक रावण संहारे।
 
3. दोनों को ही भक्त वत्सल्य कहा जाता है। अर्थात अपने भक्तों के प्रति स्नेह रखने वाले।
 
4. दोनों ही महादेव और माता पार्वती को सर्वोपति मानते हैं। दोनों ही उनके पूजक हैं।
 
5. दोनों ही दोनों को ही राजाधिराज कहते हैं। एक अयोध्यापति हैं तो दूसरे द्वारकाधीश मथुरापति।
 
6. दोनों को ही भगवान परशुराम को देखने और उनसे सहयोग प्राप्त करने का अवसार मिला।
 
7. दोनों ने ही जामवंत को शरण दी थी। यह कहें कि दोनों का ही जामवंतजी ने साथ दिया था।
 
8. दोनों को ही हनुमानजी ने युद्ध में सहयोग किया था। 
 
9. दोनों की ही पत्नियां सीता और रुक्मिणी लक्ष्मी का अवतार थीं।
 
10. संसार में दो ही भगवान है जिनका नाम एक साथ लिया जाता है। हरे रामा हरे कृष्णा।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें